प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड के रामनगर सियारी(कटघरा) में 13 फरवरी से आयोजित सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री रूद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण पुरोहित उमेश पांडेय व शिव मंदिर के पुजारी लखन पांडेय द्वारा विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।इस अनुष्ठान में गांव के पुजारी आशीष कुमार व धर्मेंद्र कुमार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया।मौके पर में यज्ञ समिति के अध्यक्ष योगेंद्र दांगी,उपाध्यक्ष जनार्दन दांगी, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार,सचिव शिवकुमार दांगी निर्देशक ज्ञानी दांगी,संचालक सत्येंद्र कुमार दांगी,प्रमोद दांगी,मीडिया प्रभारी मुकेश दांगी सहित अन्य मौजूद थे।
बताया गया कि यज्ञ 13 फरवरी को जल यात्रा व मंडप प्रवेश के साथ शुरू होगा।जबकि 19 फरवरी को कलश विसर्जन के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा। यज्ञ को लेकर एक फरवरी को झंडारोहण किया जाएगा।यहां तक की 14 फरवरी से प्रत्येक संध्या महा आरती व रात्रि में प्रवचन का कार्यक्रम भी होगा।





