प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। विद्युत विभाग के द्वारा गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के मसूरिया गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान विद्युत विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार के निर्देश पर किया गया।छापेमारी अभियान में संतोष कुमार,पंकज कुमार वर्मा, विकास कुमार रमेश तिर्की महावीर दांगी सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल थे।
इस दौरान सलगा गांव के सात बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया।इन सात बकाइएदारों का लाखो रुपए बिजली बिल बकया है।बताया गया कि बकाया बिजली बिल जब तक जमा नहीं किया जायेगा तब तक किसी भी स्थिति में बिजली नही जलाने की चेतावनी भी दी गयी है।साथ ही बिना बिजली बिल जमा किये विद्युत जलाते हुए पकड़े जाते हैं तो जुर्माना के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज करने की भी चेतावनी दी गयी है। काटे गए कनेक्शन धारियों में मसूरिया गांव के धर्मदेव यादव,कन्हाई यादव,तीरथ यादव,अर्जुन यादव,बिरेंद्र यादव,नागो यादव व चंदर भुइयां का नाम शामिल है।





