पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।उपायुक्त माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।





रथ को रवाना करने के बाद उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि प्रचार रथ 6 दिनों तक सभी प्रखंडों के पंचायत में भ्रमण करेगा।भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना,मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन,मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन,एचआईवी पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन,स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना,मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य ट्रांसजेंडर पेंशन योजना,सर्वजन पेंशन के अलावा राज्य सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगा।





उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन,राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।





इस अवसर पर उपायुक्त माधवी मिश्रा,एडीएम (सप्लाई) जियाउल अंसारी,डीएलओ राम नारायण खलको,एनडीसी दीपक कुमार दुबे,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।