प्रतिनिधि,सिंदरी। सिंदरी नगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 75वीं शहादत दिवस एवं भारत जोड़ो यात्रा के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज सिंदरी नगर अध्यक्ष के द्वारा साइंस एकाडमी शहरपुरा में फहराया गया। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजली कर श्रद्धाजली अर्पित करते उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर उनके सपनों का राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया।





145 दिनों से कन्या कुमारी में स्वामी विवेकानन्द को श्रद्धाजली अर्पित करते हुए देश के 12 प्रदेशों से पैदल चलते हुए जम्मू-काश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराते हुए श्रीनगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संकल्पित तिरंगा फहराकर समापन किया गया।





सिंदरी नगर कांग्रेस कमिटी मे भी तिरंगा फहराकर समापन किया गया, जिसमें सिंदरी नगर के प्रमुख कांग्रेस कर्मी उपस्थित हुए। विदेशी सिंह, विश्वनाथ सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष सोमनाथ दूबे, गोपाल तिवारी, ओम प्रकाश, मनोहर कुमार श्रीवास्तव, कमलेश तिवारी, हरिश्चन्द्र दूबे,अंग्राहीत दूबे, सतेंद्र सिंह, विमलेश कुमार, मंजूर अंसारी, चुन्नू दुबे, सर्वेश्वर हेंब्रम, मनोज घोष, जी आर प्रभाकर, मदन प्रसाद, बृज भूषण दुबे, अरविंद कुमार उर्फ गुड, रिंकू घोष के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे। सब ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए राहुल गांधी को बधाई दिया।