प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सिदगोड़ा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के मामले में फरार मंतोषी कुमारी उर्फ गुड्डी को गिरफ्तार कर रविवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके खिलाफ 5 नवंबर 2022 को थाने में मामला दर्ज किया गया था। घटना के दिन पुलिस ने दो आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में गुड्डी का भी नाम सामने आया था।
गिरफ्तार गुड्डी सिदगोड़ा रोड नंबर 11 पोस्ट ऑफिस के पास की रहने वाली है। जबकि मामले में पुलिस का कहना है कि गुड्डी को पहली बार ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में जेल भेजा गया है। साथ ही पूर्व में उसका कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। जिससे पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हाथ लगी है। फिलहाल पुलिस उसपर काम भी कर रही है।





