अयोध्या।राम नगरी में इस बार भी फिल्मी कलाकारों से सजाई गई रामलीला का मंचन सरयू तट के किनारे होगा। रामलीला के आयोजन को लेकर राम नगरी में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गयी हैं।आयोजन समिति से जुड़े सदस्य राम नगरी पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि राम नगरी अयोध्या की रामलीला ने पिछले साल सारे रिकॉर्ड धराशायी कर दिए थे।राम नगरी अयोध्या में इस बार भी रामलीला लक्ष्मण किला सरयू तट के किनारे 6 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी।इस बार स्टेज बहुत ही भव्य होगा।मुंबई के कारीगरों ने कार्य अभी से शुरू कर दिया है।जाने-माने ड्रेस डिजाइनर विष्णु पाटिल रामलीला के आर्टिस्ट की ड्रेस तैयार करेंगे।रामलीला सैटेलाइट चैनल से दुनिया भर के कई देशो में अमेरिका, इंग्लैंड, चीन, जापान, दुबई, स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा आदि इन देशों में दिखाई जाएगी। इस बार रामलीला 26 भाषाओं में दिखाई जाएगी और जिन कलाकारों को दोनों कोरोना वैक्सीन की डोज लगी है,वही रामलीला में भाग लेंगे। राम नगरी अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे।गोरखपुर सांसद भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। बिंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका में नजर आयेंगे।शहबाज खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे। असरानी नारद मुनि बनेंगे। रजा मुराद कुंभकरण की भूमिका में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण की भूमिका में नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी, अमिता नांगिया कैकयी और कैप्टन राज माथुर भरत की भूमिका में नजर आएंगे। राकेश बेदी बाली, अवतार गिल विभीषण, बबिता खन्ना सबरी और कौशल्या की भूमिका निभाएंगी।
सिनेमा के सितारों से सजेगी राम नगरी की रामलीला,होगा सैटेलाइट चैनल से प्रसारण
सिनेमा के सितारों से सजेगी राम नगरी की रामलीला,होगा सैटेलाइट चैनल से प्रसारण <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश
संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

