प्रतिनिधि,बड़कागांव। सिरमा क्रिकेट मैदान में खेले गए पंचायत स्तरीय स्वर्गीय अत्ताउल्लाह खान क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को खेली गई ।जिसमें सिरमा पीपल टोला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिरमा क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया।





सिरमा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में महज 62 रन ही बना सकी, जिसे पीपल टोला टीम ने आसानी से 7 विकेट से जीत हासिल कर लिया। हामिद सिद्धकी को मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज की पुरस्कार से सम्मानित किया गया।विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹7000 का चेक ,उप विजेता को ट्रॉफी के साथ ₹5000 एवं फेयर प्ले टीम को ट्रॉफी के साथ ₹2000 का चेक देकर सम्मानित किया गया।





पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे एवं युवा अध्यक्ष बाबर हुसैन ने खिलाड़ियों को शील्ड एवं चेक देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि असीम अरशद ,संचालक जानिसार आलम, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद मुन्ना, सज्जाद , मोहम्मद मिंटू, मुकेश कुमार, मोबल कुमार, सोनू , तफींम के अलावा अन्य लोग शामिल हैं।