प्रतिनिधि,हजारीबाग। उत्तरी छोटानागपुर के सुप्रसिद्ध जगन्नाथ धाम मंदिर का रथ द्वितीय का मेला की तैयारी पूर्ण हो गई है। रात्रि 9 बजे खुलेंगे भगवान जगन्नाथ का कपाट। यह मंदिर में 1952 से लगातार पूजा-अर्चना होते आती है। जहां भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं द्वारा काफी धूमधाम से किया जाता है। कोविड-19 के कारण 2 वर्ष पूजा हुआ,लेकिन मेला आयोजित नहीं हो पाया। वहीं पिछले वर्ष से पुनः पूजा की धूम धाम से तैयारी की जा रही है। पूरे समिति के लोग सहित आसपास के ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग रहता है। जहां एक से एक झूला,बच्चो का खेला एवं दूर-दूर से गाजा एवं बालूशाही मिठाई बेचने के लिए कारीगर भी आ गए है। वहीं आसपास के ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है जो आज से ही चहल-पहल बनी हुई। वहीं सदर अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में प्रशासनिक स्तर पर भी कड़ी सुरक्षा का व्यवस्था किया गया है।