प्रतिनिधि,हजारीबाग। जिले के प्रखण्ड चुरचू में स्थापित सीआरपीएफ 22 बटालियन कंपनी ने चुरचू थाना ग्राउंड में गुरुवार को फलदार पौधे आम नारियल ,नींबू चीकू जैसे पौधे का वितरण किया जिसमें 500 लोगों को पौधा दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन सहायक कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के यूआईसी बृजेश कुमार सिंह उपस्थित थे।डिप्टी कमांडेंट मनमोहन ठाकुर उपस्थित थे।





बताते चले की इस अवसर पर प्रखण्ड के पंचायत चुरचू , पंचायत आंगो,के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में श्री सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारे जीवन में पौधों का बहुत ही महत्व है। हम सभी को अपने दायित्वों को समझने व निर्वाह करने की जरूरत है। ताकि पर्यावरण संतुलन बरकरार बना रहे। जिस तरह पेड़- पौधा लगातार क्षेत्र में कट रहे है।उसके कारण पर्यावरण पर इसका व्यापक असर पड़ रहा है। आये दिनों पर्यावरण के प्रदूषण होने के कारण नई -नई लाइलाज बीमारियां दिनोंदिन पांव पसार रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण कोविड़- 19 देखा जा सकता है।मानव जीवन में पर्यावरण के संरक्षण के बिना जीवन सुरक्षित नही रह सकता है। इसीलिए सभी कोई पेड़ अधिक से अधिक लगाये व बचाने का काम करें।





कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहायक कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने कहा की वर्तमान समय में पर्यावरण का असंतुलन बढ़ता ही जा रहा है। लगातार बढ़ती आबादी व बढ़ते औद्योगिकरण , प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन की वजह से आज पूरे देश में वैश्विक तापमान लगातार बढ़ रहा है।जिसके कारण अभिप्राय आये दिनों बाढ़ भूकम्प भूस्खलन समुद्र का जल स्तर घटना सुखा सहित कई प्राकृतिक आपदाओं से आज हम सभी मानव को झेलना पड़ रहा है। हम सभी को मिलकर पर्यावरण की बढ़ती समस्या को हल निकालने की जरूरत है।





इस अवसर पर मुख्य रूप से यूआईसी बृजेश कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट मनमोहन ठाकुर सहायक कमांडेड मनोज कुमार सिंह , चुरचू थाना प्रभारी इंद्रदेव रजवार अंगो मुखिया सीता मुन्नी देवी सहित कई लोग शामिल थे।