प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। सिमरिया में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्धारित कार्यक्रम को असफल करने का आरोप मनोज चंद्रा के समर्थको ने जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव पर लगाया है। इस बाबत जिला कार्यक्रम प्रबंधक को आवेदन देकर बीपीएम पर करवाई की मांग किया गया है।आवेदन में कहा गया है जेएसएलपीएस के बीपीएम अभिषेक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को असफल करने की कोशिश किया है।
बीपीएम द्वारा महिलाओं के व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सुनियोजित तरीके से असफल करने का प्रयास किया जा रहा है। गिद्धौर प्रखंड के महिलाओं को सिमरिया में होने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होना है,लेकिन बीपीएम ने कुछ विशेष महिलाओं को टारगेट करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया है।जब उनसे पूछा गया कि महिलाएं इस कार्यक्रम में क्यों नहीं शामिल हो सकती है तो इन्होंने सरकारी नियम का हवाला देते हुए कहा कि महिलाएं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकती है।
मनोज चंद्रा समर्थकों ने बीपीएम पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।अन्यथा कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य होंगे।शिकायत दर्ज करने वालो में बैद्यनाथ कुमार दांगी,बहादुर दांगी, यदुनंदन पांडेय,विनोद ठाकुर,डेगन गंझू, देवनारायण दांगी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।





