लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का समाधान शांतिपूर्वक हो गया। लोग कहते थे कि यदि मंदिर के पक्ष में फैसला आया तो खून की नदियां बहेंगी। समाधान हो गया और एक मच्छर तक नहीं मरा यही राम राज्य है।
सीएम ने कहा आज राज्य में कहीं कोई कैराना बनाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।पहले राज्य में औसतन हर तीसरे दिन में एक दंगे होते थे, अब साढ़े चार साल में एक भी दंगे नहीं हुए।
सीएम योगी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा के आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला के समापन समारोह में ये बाते कहीं।सीएम योगी ने कहा कि हमने प्रोपेगंडा नहीं किया है, जो करना था वह किया। कश्मीर से आतंकवाद की सबसे बड़ी धारा 370 को खत्म कर दिया और एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे को चरितार्थ करके दिखाया है।सीएम योगी ने कहा कि मीडिया पूरी व्यवस्था पर पैनी निगाहें रखता है।दो दशक में मीडिया के स्वरूप में बहुत बदलाव आया है। प्रिंट मीडिया, विजुअल मीडिया के बाद अब सोशल मीडिया भी बड़ी भूमिका में है। सोशल मीडिया का कोई माई-बाप नहीं है, इसलिए अलर्ट रहें। यह मीडिया पूरी व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। आज सोशल मीडिया पर चलने वाले पोस्ट प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया में डिबेट का मुद्दा बन रहे हैं। सोशल मीडिया का प्रयोग देश का वातावरण खराब करने में भी किया जा रहा है। मुद्दों से ध्यान भटकाने में इसका प्रयोग किया जा रहा है। आज सोशल मीडिया की भूमिका बहुत बढ़ गई है। विपक्ष इस मीडिया पर अधिक सक्रिय है।विपक्ष जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहता है। कोरोना काल में जब महामारी और रोजगार पर चर्चा हो सकती थी, लेकिन विपक्ष ने पैगासस का मुद्दा उठाकर संसद नहीं चलने दी। लोकसभा चुनाव से पहले राफेल का मुद्दा उठाकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की गई थी।सीएम योगी ने कहा कि यूपी की किसी भी घटना पर दूसरे राज्यों और देशों से 90 फीसदी से अधिक ट्वीट हो रहे हैं। सामाजिक विद्वेष व जातीय विखंडन से राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिशें हो रही हैं।हम तटस्थ बने रहते हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का प्रशिक्षण जरूरी है। हमें भी अपनी भूमिका को रेखांकित करना होगा। सोशल मीडिया पर विरोधियों का जवाब देने के लिए मुहुर्त देखने की जरूरत नहीं है। तत्काल जवाब दें। ट्वीट को प्रभावी बनाएं। कम शब्दों में ही प्रभावी ट्वीट करें। इस मीडिया के साथ सकारात्मक रहते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है।सीएम योगी ने आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए आधे आधे मिनट का वीडियो बनाएं। 1.31 करोड़ लोगों को राज्य में मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिया गया है। 40 लाख लोगों को आवास दिए जा चुके हैं। निवेश से राज्य में 1.61 करोड़ लोगों को रोजगार दिए गए हैं। 4.5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। स्वत: रोजगार की योजनाओं से 60 लाख से अधिक लोग रोजगार से जुड़े हैं। आवास, रसोई गैस, बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, कर्जमाफी, फ्री में राशन, जनधन एकाउंट के लाभार्थियों के छोटे छोटे इंटरव्यू कर उसे सोशल मीडिया पर डालें। इस कार्यशाला को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
सीएम योगी ने बतायी राम-राज्य की परिभाषा
सीएम योगी ने बतायी राम-राज्य की परिभाषा
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

