लखनऊ।ट्विटर के जरिए सामने आई एक शिकायत ने उत्तर प्रदेश पुलिस महकमें में जबरदस्त खलबली मचा रखी है।मामला फिर एक बार आईपीएस अफसर का ही है।

गा‎जियाबाद के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ‎‎शिकायत की हैं।व्यक्ति का आरोप है ‎कि एक उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर उनकी बेटी को परेशान कर रहे हैं।पी‎ड़ित ‎पिता ने ‎‎टि्वटर के जरिए ये ‎‎शिकायत की है।उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच एडीजी पीएसी अजय आनंद को सौंपी हैं। इसमें अफसर का नाम, पद, यूपी कैडर के आईपीएस अफसर के रूप में आवंटित बैच का पूरा ब्योरा भी दिया गया है।

शिकायकर्ता ने कहा ‎कि पीएसी में आईजी के पद पर तैनात एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर उसकी बेटी को रात में फोन करके परेशान करते है।पीड़ित पिता ने देश के गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी व डीजीपी मुकुल गोयल के अलावा आईएएस एसोसिएशन और आईपीएस एसोसिएशन के ट्विटर हैंडल को टैग करके यह ट्वीट किया है। ट्वीट में अफसर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है और साथ ही अफसर को भ्रष्ट और प्रदेश पुलिस का काला धब्बा बताया गया है।फिलहाल ‎‎शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।