धनबाद।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 4 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त माधवी मिश्रा और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी.जनार्दनन ने शनिवार को शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।





आयोजकों को सीएम का बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर स्वागत करने,सीएम के साथ मंच पर उपस्थित रहने वाले,कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम को बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर विदाई देने वाले व्यक्तियों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा।साथ ही कार्यक्रम के दिन वाहनों की पार्किंग,वाहन पास,ट्राफिक प्लान आदि को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।





उपायुक्त माधवी मिश्रा ने भवन प्रमंडल को स्टेज,पंडाल आदि की जांच करने,अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन वाहन तैनात करने सहित संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।





मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा,वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी.जनार्दनन,सिटी एसपी अजीत कुमार,एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा,अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम,निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह और अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।