प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर में शुक्रवार की रात्रि पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने संबंधी मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अजय यादव नामक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वहीं तलाशी के क्रम में पुलिस ने उसके पास से 10 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया। जिसके बाद थाने में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने शनिवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।