प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सीतारामडेरा स्थित सिविल कोर्ट के एसीजेएम के पेशकार 50 वर्षीय दीपक कुमार का शुक्रवार की रात्रि इलाज के क्रम में बिस्टुपुर मेहरबाई टाटा कैंसर हॉस्पिटल में निधन हो गया। दीपक साकची जेल चौक स्थित आवास पर अपनी पत्नी, माता के अलावा दो बेटी और एक बेटा के साथ रहते थे। वे कैंसर रोग से पीड़ित थे। इस बीच उनका इलाज चेन्नई के एक अस्पताल के साथ साथ मेहरबाई टाटा कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा था।





दीपक कुमार करीबी साथियों का कहना है कि शुक्रवार की रात्रि लगभग 10 बजे मेहरबाई टाटा कैंसर हॉस्पिटल में दीपक कुमार की कीमो थेरेपी चल रही थी। वहां परिजन भी मौजूद थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।शनिवार एसीजेएम की अदालत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। दीपक के निधन के बाद उनके कोर्ट के साथी उनके व्यवहार कुशलता की चर्चा भी करते दिखे। जबकि उनके निधन से परिजन पूरी तरह से टूट गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार की संध्या भुइंयाडीह स्थित बर्निंग घाट में हुआ।