प्रतिनिधि,चतरा।आगामी 19 जून को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सिमरिया में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को उपायुक्त अबु इमरान जिले के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक तैयारी एवं विधि व्यवस्था का जायजा लेने सिमरिया स्थित कर्बला मैदान पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रशासनिक तैयारी की जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवयश्क दिशा निर्देश देते हुए ससमय सारी तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया।





मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, सिमरिया के अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी,आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता शाहनवाज खान समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।