प्रतिनिधि,सिंदरी। कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों के मसीहा के रूप में पहचान बनाने वाले स्व.सूर्यदेव सिंह की 32वीं पुण्यतिथि स्थानीय कल्पना टॉकीज में मनाई गई। इस मौके पर उनके द्वारा मजदूर हित एवं समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया गया।गौरतलब है कि उनके द्वारा स्थापित जनता मजदूर संघ, मजदूरों के हित में कार्यरत है। वे झरिया से विधायक भी रह चुके थे।





सिंदरी के कल्पना टॉकीज के प्रांगण में विश्वकर्मा मंदिर, सिंदरी के अध्यक्ष भारत शर्मा की अध्यक्षता में स्व.सूर्यदेव सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में कल्पना टॉकीज के प्रबंधक वशिष्ठ नारायण सिंह, दीपक कुमार दीपू , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यदेव सिंह, भाजपा नेता मणि भूषण सिंह, उत्तम कुमार मुखर्जी, दिलीप रिटोलिया, समाजसेवी राजू पांडेय, अरुण कुमार गोराई, बल्ला सिंह, बासुकीनाथ सिंह, राजीव सिंह मुन्ना, आशीष मुखर्जी, सलाउद्दीन, रजत हलधर, टिंकू सिंह, जलधर रॉय, शाहदेव सिंह , रमेश यादव सहित काफी संख्या में समर्थक शामिल थे।