प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सोनारी स्थित बिरसा बस्ती में चापाकल खराब होने से शुक्रवार को पानी के लिए हाहाकार मच गया। वहीं सूचना पाकर झामुमो नेता युग कुमार दास ने बस्ती में पहुंचकर लोगों से उनकी समस्याएं जानी। जिसके बाद उन्होंने जिले की उपायुक्त विजया जाधव और जमशेदपुर अक्षेस विभाग के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार से वार्तालाप कर बस्ती में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिसपर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने अविलंब बस्ती में टैंकर से पानी उपलब्ध कराया। साथ ही यह भी कहा कि जब तक चापाकल की मरम्मत नहीं हो जाती है तब तक पूरे बस्ती में टैंकर से निरंतर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं पानी उपलब्ध कराने से पूरे बस्ती वासियों ने झामुमो नेता युग कुमार दास का आभार भी जताया।





