प्रतिनिधि,बोकारो। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे 100 लंबी भारत अभियान का तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला रोजगार सृजन केंद्र पूसा सेंटर दिल्ली में सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में देश के सभी 45 प्रांतों के 345 जिलों से 18 विविध क्षेत्र व 10 अन्य संगठनों से 1354 कार्यकर्ता सहभागी हुए।
इस आशय की जानकारी अखिल भारतीय स्वदेशी स्वावलबन मेला प्रमुख सचिंद्र कुमार बरियार ने दी । उन्होंने कार्यशाला पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उद्घाटन सत्र में युवा उद्यमिता सम्मेलन हुआ जिसमें सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, जोहो के श्रीधर वैंबू, प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर आदि का गरिमामय उपस्थिति एवं उदबोधन हुआ इसी सत्र में समीर अनजान द्वारा लिखित व कैलाश खेर द्वारा गाया स्वावलंबी गीत हमको आगे बढ़ना है लांच किया गया। यूट्यूब पर 7.5 लाख लोग उसे तीन दिन में सुन चुके हैं।अभियान की नव लिखित पुस्तिका स्वावलंबन की ओर बढ़ता भारत का भी लोकार्पण हुआ।इस कार्यशाला में डॉ. मनमोहन वैद्य, भागैया के अतिरिक्त अपने 14 संगठनों के अ:भा:संगठन मंत्री, सह संगठन मंत्रियों का भी वहां मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार , केंद्रीय कौशल व उद्यमिता मंत्री(राज्य) राजीव चंद्रशेखर, सहकारिता मंत्री(राज्य)बीएल वर्मा सहित केंद्र सरकार के अनेक विभागों के सचिव व विषय विशेषज्ञ वहां आए। एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिसमें सभी प्रांतों में चल रही अभियान की गतिविधियां, स्थानीय उत्पादों व अन्य संगठनों की गतिविधियों की प्रदर्शनी चित्र सहित लगाई गई। कार्यशाला में कुल 9 सत्र जिनके विषय, युवाओ की सहभागिता, जन अभियान कैसे बनाएं, डिजिटल माध्यमो को कैसे प्रयोग करें, रोजगार सृजन केंद्रों की कार्य पद्धति, पूर्णकालिक कार्यकर्ता, उद्यमिता का राजमार्ग, कृषि से रोजगार, सहकारिता गांव, शहर सब में भारत @2047 व ध्येयवादी कार्यकर्ता का विकास पर केन्द्रित था ।कुल 68 अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन हुआ।
पंजाब केसरी की किरण चोपड़ा, बिट्टू टिक्की वाला के रमाकांत यादव, सहयाद्री जो एशिया का सबसे बड़ा एफपीओ है।बीकानेरी भुजिया के रमेश व सफल स्टार्टअप के सोनी ने जब अपनी सफल गाथाएं वहां प्रत्यक्ष सुनाई तो देशभर के कार्यकर्ता रोमांचित हो उठे। जापान से विशेष रूप से कार्यक्रम में भाग लेने आई प्रसिद्ध अर्थशास्त्री कोमिको होबो द्वारा भारत की प्रशंसा की।
अंतिम सत्र में नवीन कार्यकर्ताओं दायित्व की घोषणाए भी वहां हुईं। सचिन्द्र कुमार बरियार अखिल भारतीय स्वदेशी स्वावलंबी मेला प्रमुख , उत्तर पश्चिम क्षेत्र (बिहार, झारखंड) से अमरेन्द्र सिंह- क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक , बिंदेश्वर साहू-( वनवासी कल्याण आश्रम) क्षेत्रीय समन्वयक ( बिहार,झारखंड), दक्षिण बिहार से मुरारी झा- प्रान्त के सह-संयोजक ,उत्तर बिहार से रामाशंकर हिन्दवानी प्रान्त संयोजक , ललित कुमार सिंह प्रान्त समन्वयक, बृजेश हर्शुल प्रान्त सह-संयोजक होगें,झारखंड प्रान्त से दिलीप कुमार, राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाऐ गए। जिला रोजगार सृजन केंद्रों की स्पष्ट कल्पना,आगामी एक वर्ष का अभियान कैलेंडर (कार्य योजना), व बेरोजगारी,गरीबी मुक्त समृद्धि युक्त भारत बनाने का संकल्प ले कर ये देशभर के 1354 कार्यकर्ता दिल्ली से विदा हुए।





