प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के एकमात्र खेल मैदान हंटरगंज कॉलेज स्थित कौलेश्वरी स्टेडियम में लगा एकमात्र चापाकल एक वर्ष से खराब है,जिससे अभ्यास करने आए छात्र छात्राओं को पानी के लिए घोर किल्लत उठानी पड़ रही है। इस संदर्भ में छात्र छात्राओं ने चतरा उपायुक्त अबू इमरान एवं खेल पदाधिकारी तुषार राय से चापाकल मरम्मत करवाने एवं दोषी पीएचईडी विभाग के कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर बीते शुक्रवार को खेल पदाधिकारी तुषार राय एवं जिप चेयरमैन ममता कुमारी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने शिकायत भी किया था। ऐसे तो प्रखंड में पेयजल की समस्या को लेकर काफी पदाधिकारियों का उदासीनता देखा जा रहा है। कहीं-कहीं अनुसूचित जाति टोला में छह छह माह से चापाकल खराब है ।कई बार पदाधिकारियों को बनवाने के लिए आग्रह भी किया गया है,जिसके बावजूद भी नहीं बनाया गया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की समस्या से निजात दिलाने के लिए उपायुक्त से ही उम्मीद है।





