हजारीबाग।एक जवान की हजारीबाग पुलिस लाइन में गोली लगने से मौत हो गई।देर रात जवान ड्यूटी से वापस आने के बाद हथियार जमा करने गया हुआ था।हथियार जमा करने के दौरान गलती से गोली चल गई और उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नाम राजकुमार महतो है और चतरा के हटरगंज के रहने वाले थे।जवान की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।बुधवार को जवान की ड्यूटी लोक लेखा समिति की सुरक्षा में लगायी गयी थी।राजकुमार महतो 2008 बैच का सिपाही था और होमगार्ड में नौकरी के समय पुलिस विभाग में योगदान दिया था।मृतक जवान का शव हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में रखा गया है।पुलिस लाइन में मौजूद रहे दूसरे जवानों व अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।
अब तक की पूछताछ में पता चला है कि जवान बेहद सरल स्वभाव का था। दूसरे साथी उसे काफी पसंद करते थे। अपने काम को लेकर वह हमेशा मुस्तैद रहता था। अधिकारियों ने जांच के लिए जवान के सेवाकाल का ब्यौरा तलब किया है। फिलहाल जवान की मौत के बारे में उसके परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चतरा में जवान के घर पर मातम छाया हुआ है।





