प्रतिनिधि,बरही। झारखंड सरकार के पंचायती राज्य विभाग अंतर्गत निर्वाचित सभी जिला परिषद उपाध्यक्ष का पांच दिवसीय हैदराबाद में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखण्ड के सभी जिलों के जिप उपाध्यक्ष हवाई यात्रा कर हैदराबाद पहुंचे थे। यह प्रशिक्षण 19- 23 जून तक चला। हजारीबाग जिला परिषद उपाध्यक्ष सह संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव भी प्रशिक्षण में शामिल हुए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशिक्षण पदाधिकारी का डॉ रमेश सक्तिवेल, मोनीष जैन, त्रिलोक कर्ण, झारखंड के जिला बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबिता कुमारी, चतरा जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, धनबाद जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, दुमका जिप उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल,पूर्वी सिंहभूम जिप उपाध्यक्ष पंकज कु० सिन्हा, गढ़वा जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, गुमला जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, गोड्डा जिप उपाध्यक्ष अन्नू कुमारी, हज़ारीबाग जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, कोडरमा जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, खूंटी जिप उपाध्यक्ष मंजू देवी, लातेहार जिप उपाध्यक्ष अनिता सिंह, पाकुड़ जिप उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, रामगढ़ जिप उपाध्यक्ष गीता देवी, रांची जिप उपाध्यक्ष विणा चौधरी, सरायकेला जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, सिमडेगा जिप उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैकरा, पश्चिमी सिंहभूम जिप उपाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव शामिल हुए।
जिला परिषद उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशन यादव ने बताया कि हैदराबाद में पंचायती राज को सुदृढ़ बनाने को लेकर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दी गई। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का प्रत्यक्ष रुप से लाभ लेकर अपने क्षेत्र के विकास में इसका प्रयोग किया जाएगा तथा नीतियों को हजारीबाग जिले में लागू किया जाएगा। पंचायती राज के तहत बेहतर मॉडल को अपने जिला में लागू किया जाएगा। बताया कि पंचायती राज के नियम और विकास योजनाओं को जनमानस की तरक्की के लिए तैयार कर लागू करने में तकनीकी दिक्कतों का समाधान पर प्रशिक्षण दिया गया।





