धनबाद। टुंडी थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।अपने प्रेमी के साथ जा रही एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।बरवा अड्डा थाना क्षेत्र के पांडे बरवा गांव की पीड़ित युवती ने बुधवार को टुंडी थाने में दक्षिणी टुंडी के सात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है।मामला 19 अगस्त रात आठ बजे का है।युवती ने तहरीर में लिखा है कि घटना के बाद उसकी शारीरिक हालत काफी गंभीर हो गई थी, इसलिए मामला दर्ज कराने में देरी हुई है।
टुंडी पुलिस ने पीड़ित युवती के शिकायत पर तत्काल करवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टुंडी पुलिस के मुताबिक सातों युवकों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी की है।युवती ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन वह अपने प्रेमी से मिलने दक्षिणी टुंडी गई हुई थी।गांव के पीछे एक मैदान में रात में दोनों प्रेमी-प्रेमिका बैठ कर बात कर रहे थे।इसी दौरान दक्षिणी टुंडी गांव के युवकों की एक टोली फुटबॉल खेलकर लौट रही थी। दोनों को प्रेमालाप करते हुए देखकर युवकों की नीयत बिगड़ गई।
युवती ने पुलिस को बताया कि सभी लड़के मिल कर पहले दोनों को मारा पीटा इसके बाद कृष्णा और छोटू हेंब्रम हमे पकड़ कर जबरदस्ती बगल की झड़ी में ले गए।इसके बाद सातों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया।युवकों ने इस दौरान प्रेमी को पकड़ कर बंधक बनाए रखा।दोनों ने बहुत मिन्नतें की लेकिन युवकों का दिल नही पसीजा।हैवानियत से युवती बेहोश हो गई थी।घटना को अंजाम देने के बाद सातों युवक वहां से भाग गए।बाद में जब युवती को होश आया तो प्रेमी ने उसे घर पहुंचाया।
हैवानियत के बाद युवती की हालत बिगड़ गई थी।बुधवार को हालत ठीक होने पर पहले वह बरवा अड्डा थाने पहुंची और इंस्पेक्टर सुधीर प्रसाद को युवती ने पूरी आपबीती बताई।घटना स्थल टुंडी क्षेत्र होने की वजह से इंस्पेक्टर युवती को लेकर टुंडी पुलिस के पास पहुंचे।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी उत्तम मुर्मू, लखिन्द्र टुडू, गौतम कुमार, रमेश हेंब्रम, कृष्णा हेंब्रम, छोटू हेंब्रम और सिधु हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया।





