प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक में विनय दांगी के आवास पर रविवार को 1997 बैच के सहपाठियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विनय दांगी व संचालन शिक्षक दिलीप सिन्हा ने की।





बैठक में उपस्थित सहपाठियों ने 1997 बैच के सभी सहपाठियों के सुख -दुःख व एक दूसरे का सहयोग करने का निर्णय लिया गया।साथ ही आगामी 26 फरवरी को हजारीबाग के नेशनल पार्क में 1997 बैच के 26वां वर्ष गांठ मनाने के साथ साथ मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया।





बैठक में लक्ष्मण दांगी,घन्यश्याम कुमार,हमहेंद्र दांगी,रविंद्र सोनी,अर्जुन यादव,ललन कुमार,उपेंद्र दांगी,वकील राम,आशीष पाण्डेय,जवाहर दांगी सहित कई शामिल थे।