प्रतिनिधि,रामगढ़। आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ माधवी मिश्रा के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कोषांग द्वारा विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को 23 रामगढ़ विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लिया एवं बनाए गए चित्रों के माध्यम से सभी मतदाताओं से आगामी 23 रामगढ़ विधानसभा उपनिर्वाचन 20233 के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।