प्रतिनिधि,चतरा। चतरा एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर शाम चतरा सदर पुलिस ने ब्राउन शुगर पीते चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों के पास से कागज की पुड़िया में 55 ग्राम शुगर बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि सदर थान क्षेत्र के बिन्ड मुहल्ला में सहजाद अंसारी का घर तीन-चार लड़के ब्राउन सुगर पीने-पिलाने क काम कर रहे है।तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बिन्ड मुहल्ला में सहजाद अंसारी के घर पर छापामारी कया गया।
छापामारी के क्रम में चार लड़के को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार युवकों में मो0 समसाद पिता जमशेद आलम बिन्ड मुहल्ला,मो0 फिरदोस पिता मो मिनहाज गुदरी बजार,मो० राजा पिता कारू आलम बिन्ड मुहल्ला एवम मो0 सहजाद पिता मो0 उमर ग्राम अंसार नगर का नाम शामिल हैं।
छापामारी दल में चतरा के अनुपु पदाधिकारी अविनाश कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली, सदर थाना,पुअनि विकाश पासवान,पुअनि श्रीराम पंडीत, सदर थाना,सअनि निर्मल कुमार सिंह सदर थाना व सदर थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





