नई दिल्ली:

चुनाव आयोग, वोट चोरी और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर विपक्ष और केंद्र सरकार के बीच सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में 'INDI' गठबंधन के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। बुधवार दोपहर एक होटल में हुई 'लंच पॉलिटिक्स' की रणनीति के तुरंत बाद सभी विपक्षी सांसद एकजुट होकर दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए और वहां जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

"ज्ञानेश कुमार वैध चुनाव आयुक्त नहीं" - राहुल गांधी

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और प्रशासन पर कड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा:

"कल विपक्षी सांसद तीनों चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मिलने से साफ इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हमें रोक दिया और कहा कि हम विरोध नहीं कर सकते। आज हम जंतर-मंतर पर बैठकर पूरे देश को सच बताएंगे। हम देश के सामने यह बात रखेंगे कि आखिर कैसे 300 सांसदों को चुनाव आयोग जाने से रोका गया। हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं।"

इसे भी पढ़ेंः फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से बढ़ीं CEC ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, 19 विपक्षी दलों का सड़क पर संग्राम

लगातार दूसरे दिन सड़क पर उतरा विपक्ष

इससे पहले मंगलवार को भी राहुल गांधी की अगुवाई में INDI गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने आकाशवाणी भवन के बाहर करीब आठ घंटे तक लंबा धरना दिया था। मंगलवार रात लगभग 8 बजे पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया था, जिन्हें देर रात 10 बजे के बाद छोड़ा गया।

बुधवार को विपक्ष के रुख को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और मध्य दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। आयोग की ओर जाने वाले सभी मुख्य रास्तों को बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया।

जंतर-मंतर पर पुलिस का एक्शन

जैसे ही राहुल गांधी और विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पहुंचे, पुलिस और सुरक्षा बलों ने कार्रवाई शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बावजूद विपक्षी सांसद और कार्यकर्ता पैदल ही आगे बढ़ते रहे और सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।

इसे भी पढ़ेंः "लोकतंत्र बचाने की लड़ाई, कोई भी नहीं बचेगा": राहुल गांधी का तीखा हमला; 300 सांसदों के साथ रोके जाने पर जताया विरोध

#INDIगठबंधन #राहुलगांधी #जंतरमंतर #चुनावआयोग #ज्ञानेशकुमार #कांग्रेस #वोटचोरी #दिल्लीपुलिस #राजनीतिकबवाल #देशकीबात

#INDIAlliance #RahulGandhi #JantarMantar #ElectionCommission #GyaneshKumar #Congress #VoteTheft #ProtestLive #DelhiNews #IndianPolitics