कुशीनगर से हवाई सेवा शुरू,इस शहर के लिए पहली फ्लाइट
कुशीनगर से हवाई सेवा शुरू,इस शहर के लिए पहली फ्लाइट <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।पहली फ्लाइट नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और दो घंटे का समय लगेगा।कोलकाता और मुंबई के लिए दिसंबर महीने में उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था।इस एयरपोर्ट के बनने से आसपास के जिलों और बिहार के लोग भी हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे और एयरपोर्ट से पर्यटन और निवेश का नया द्वार भी खुलेगा।
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट 26 नवंबर को दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी, जो तीन बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।इसके पहले स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगा और एक बजकर 35 मिनट पर कुशीनगर पहुंचेगा।कुशीनगर और दिल्ली के बीच उड़ान सेवा सप्ताह में चार दिन यानी सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी।
कुशीनगर एयरपोर्ट से कोलकाता और मुंबई के लिए स्पाइस जेट हवाई सेवा शुरू करेगा। कोलकाता के लिए 17 दिसंबर और मुंबई के लिए 18 दिसंबर से उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। स्पाइस जेट का विमान 17 दिसंबर को दोपहर में एक बजकर 35 मिनट पर कोलकाता से उड़ान भरकर तीन बजकर 20 मिनट पर कुशीनगर पहुंचेगा।यहां से यही विमान तीन बजकर 40 मिनट पर कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम पांच बजकर 15 मिनट पर कोलकाता पहुंचेगा. यात्री हवाई सेवा का आनंद सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन उठा सकेंगे।
स्पाइस जेट का विमान मुंबई से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर कुशीनगर के लिए उड़ान भरेगा, जो दो बजकर 25 मिनट पर कुशीनगर पहुंचेगा।वापसी में यही विमान तीन बजे उड़ान भरेगा और 5 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंचेगा. हवाई सेवा का आनंद मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को लिया जा सकता है।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

