जमीनी विवाद को लेकर भतीजों ने की चाचा और चाची की हत्या,पुलिस ने मामले का किया खुलासा
जमीनी विवाद को लेकर भतीजों ने की चाचा और चाची की हत्या, पुलिस ने मामले का किया खुलासा <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

खूंटी।जिला के सोयको थाना क्षेत्र के बड़ा सलगा गांव में जमीनी विवाद में चार भतीजो ने मिलकर चाचा और चाची की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए दफन भी कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव बरामद करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय सनिका नाग और उनके भतीजों के बीच कुछ जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है।जिसका सालों साल अदला-बदली कर खेती करते थे।इस वर्ष सनिका नाग ने खेती किया था। वह अगले साल भी खेती करना चाहता था,लेकिन भतीजे उन्हें अगले वर्ष खेती करने नहीं देना चाह रहा था। इसी को लेकर दौली और टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दिया।
शुक्रवार को मृतिका पति देवी की बहन ने सोयको थाने में लिखित तहरीर दी कि इंदी नाग, गोपाल नाग, मादी नाग और भगता मुंडा ने सनिका नाग और 50 वर्षीय पती देवी की हत्या कर शव कहीं छुपा दिया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या हुई है।संभवत: तीन दिन पहले ही हत्या हुई थी।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

