झारखंड में बिजली संकट का आसार,एनटीपीसी ने बिजली कटौती का दिया नोटिस,जाने क्या है वजह
झारखंड में बिजली संकट का आसार, एनटीपीसी ने बिजली कटौती का दिया नोटिस,जाने क्या है वजह <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बाद अब नेशनल थर्मल पावर स्टेशन ने भी राज्य सरकार को बिजली आपूर्ति में कटौती का नोटिस दिया है। एनटीपीसी का 122 करोड़ का रूपए का भुगतान बकाया है।एनटीपीसी ने बकाये को लेकर दिए नोटिस में कहा है कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो बिजली आपूर्ति में कटौती की जाएगी।एनटीपीसी के नोटिस के बाद जेबीवीएनएल ने भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार एनटीपीसी का बकाया सोमवार को भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन यह आश्वासन भर हीं है।एनटीपीसी भुगतान का इंतजार कर रहा है।डीवीसी द्वारा आपूर्ति में कटौती के बावजूद भुगतान नही हो पाया है।
आपको बता दें कि झारखंड को एनटीपीसी हर दिन 800 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करता है। अगर एनटीपीसी की तरफ से बिजली कटौती होती है तो राज्य में बिजली का संकट गहरा सकता है।अपने कमांड एरिया में डीवीसी पहले से ही बकाया भुगतान को लेकर कटौती कर रहा है।दूसरी तरफ डीवीसी आपूर्ति क्षेत्र में बिजली कटौती से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही।डीवीसी ने 2173 करोड़ रुपए बकाये को लेकर छह नवंबर से अपने कमांड एरिया के जिलों चतरा, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग और धनबाद में कटौती शुरू कर रखी है। डीवीसी 600 मेगावाट की आपूर्ति करता है और बकाया भुगतान नहीं होने के कारण 300 मेगावाट की कटौती का अल्टीमेटम देकर कटौती कर रहा है।
संबंधित ख़बरें

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

