नौवीं की छात्रा की सरेआम हत्या करने वाला ट्रेन कटकर दी अपनी जान,शादी से इनकार करने किशोरी पर किया था हमला
झारखंड:नौवीं की छात्रा की सरेराह हत्या करने वाला ट्रेन से कटकर दी अपनी जान,शादी से इनकार करने पर किशोरी पर किया था हमला <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

गढ़वा।खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव में नौवीं की छात्रा की हत्या करने के आरोपी ने बुधवार को ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।बुधवार की शाम पांच बजे आरोपी का शव नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन से पश्चिम और पोल संख्या 44 /27 के निकट बरामद किया गया है। आरोपी के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है और उसमें अपना नाम खरौंधी थाना क्षेत्र के उस्मान अंसारी का पुत्र इम्तियाज अली लिखा है। घटना के दो घंटे बाद पहुंचे मृतक के चाचा रूकुमुद्दीन अंसारी ने हत्यारोपी का शव होने की पुष्टि की।
आपको बताते चलें कि बीते मंगलवार की दोपहर करिवाडीह गांव में ही नौवीं की छात्रा शबनम खातून स्कूल से सहेलियों के साथ अपने घर लौट रही थी। रास्ते में सूनसान जगह पर आरोपी किशोर पहले से ही बैठा हुआ था। छात्रा को वहां सहेलियों के पास पहुंचते ही वो उसके पास पहुंचा और छात्रा को सहेलियों से अलग किया।आरोपी किशोर ने सहेलियों को पिस्तौल लहराते हुए धमकी दी सभी भाग जाओ नहीं तो सबको मार दूंगा।इसके बाद सभी सहेलियां शोर मचाते हुए वहां से भाग गई।उसके बाद किशोर और छात्रा की बहस होने लगी और इसी दौरान किशोर ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया और उसके बाद सीने में दो गोली मारी। छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोर पिस्टल छात्रा के शव पर ही फेककर फरार हो गया था।
आरोपी ने एक तरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया था,वो शादी करना चाहता था लेकिन शबनम ने इनकार कर दिया था। वारदात के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच उसका शव रेलवे लाइन पर पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली।
ग्रामीणों ने रेलपटरी पर शव होने की जानकारी रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी। उधर जानकारी मिलते ही डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। तलाशी में मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला। डीएसपी ने बताया कि शव की पहचान परिजनों से कराई गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने शव की पहचान की। उसके जेब से सुसाइड नोट के साथ उसमें अन्य जानकारियों के अलावा भाई का मोबाइल नंबर भी लिखा था। साथ ही लिखा है कि खुदा के लिए मेरा बदन मेरा घर पहुंचा देना। उधर सूचना मिलते ही खरौंधी पुलिस आरोपी के चाचा रूकुमुद्दीन को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां मृतक के चाचा ने आरोपी का शव होने की पुष्टि की। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
संबंधित ख़बरें

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

