पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़,दस्ते के साथ भागा 25 लाख इनामी,सर्च अभियान तेज
पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, दस्ते के साथ भागा 25 लाख का इनामी,सर्च अभियान तेज <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

चाईबासा।कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत चक्रधरपुर,पोड़ाहाट,गुदड़ी,सोनुवा व गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती व थाना क्षेत्र के बनुमूली और दरकोरह टोला के बीच पहाड़ी पर पुलिस और प्रतिबंधित PLFI दस्ते के साथ शुक्रवार को मुठभेड़ हो गयी।मुठभेड़ के बाद 25 लाख का इनामी दिनेश गोप अन्य नक्सलियों के साथ भागने में सफल रहा।इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में पुलिस का सर्च अभियान तेज हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के 25 लाख का इनामी सुप्रीमों दिनेश गोप अपने दस्ता सदस्य के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदड़ी थाना क्षेत्र के लेपा, होरो व कुदादा जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमणशील है। इस सूचना पर शुक्रवार को सीआरपीएफ 60 बटालियन, सोनुवा थाना प्रभारी, गोइलकेरा थाना प्रभारी व उनके साथ सैट एवं जिला सशस्त्र बल द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।
सर्च अभियान के दौरान ही पीएफइआई नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की।पुलिस और नक्सली मुठभेड़ के दौरान पुलिस बल को भारी पड़ता देख प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन के दिनेश गोप व उसके दस्ता के सदस्य जंगल और पहाड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। 15 से 16 नक्सलियों की टीम ने पुलिस पर फायरिंग किया था।
इस मुठभेड़ के बाद पुलिस बल ने क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया।सर्च अभियान के दौरान प्रतिबंधित पीएलएफआई नक्सलियों के काफी मात्रा में पिट्ठू, बैग व अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद हुए हैं।देर शाम तक सर्च अभियान जारी था।सूत्रों के मुताबिक अब पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र में इनामी नक्सली दिनेश गोप समेत अन्य नक्सलियों को पुलिस ने चारों ओर से घेर रखा है।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

