झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडलाधिकारी के बॉडीगार्ड 30 वर्षीय रंजीत कुमार महतो पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।घायल रंजीत कुमार ने तत्काल इस घटना की जानकारी अपने सहकर्मियों को दी।जानकारी मिलते ही सहकर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रंजीत कुमार को सहकर्मियों ने बरही अनुमंडल हॉस्पिटल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराने के लिए धोबियाडीह स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप जा रहे थे।रंजीत पेट्रोल पंप के पास जीटी रोड पर कट के पास पहुंचे ही थे कि इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने रंजीत पर हमला कर दिया।अचानक हुए हमले से रंजीत संभल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमला करने के बाद हमलावर मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहे। गंभीर रूप से घायल रंजीत ने मोबाइल पर अपने अन्य सहकर्मी सुरक्षा गार्डों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सहकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रंजीत को बरही अनुमंडल हॉस्पिटल पहुंचाया।रंजीत को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार बरही SDO बॉडीगार्ड रंजीत पर हुआ जानलेवा हमला किस बात को लेकर किया गया ये अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गंभीर रूप से घायल रंजीत से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जायेगी। पुलिस हर पहलुओं पर मामले की जांच- पड़ताल तेज कर दी है।