रांची।माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ का इनामी प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों का भारत बंद शुरू हो गया है।भारत बंद शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार की रात 12 बजे तक रहेगा। नक्सलियों द्वारा भारत बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस अलर्ट पर है।सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह से सतर्क रहने का निर्देश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों का टोरी रेलखंड पर तांडव देखने को मिला है।नक्सलियों ने टोरी रिचुघुटा डेम स्टेशन का रेलवे ट्रैक उड़ा दिया है। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया हैं।इसमें प्रमुख रूप से सासाराम-रांची 18636, जम्मू तवी एक्सप्रेस है, इसके अलावा भाया गया-कोडरमा-मुरी होकर चलेगी।नक्सलियों के इस हरकत की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है,जिसमें डिहरी ऑन सोन - बरवाडीह स्पेशल ( 03364 ) और बरवाडीह- नेसुबोगोमो स्पेशल ट्रेन ( 03362 ) शामिल है। आपको बता दें सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही सूचना मिली थी कि नक्सली कहीं भी हिंसा कर सकते हैं।बंद से पूर्व ही माओवादी संगठन और इससे जुड़े विंग ने 15 से 19 नवंबर तक प्रतिरोध दिवस भी मनाया। प्रशांत बोस, उनकी पत्नी शीला मरांडी और चार सहयोगियों को झारखंड पुलिस ने 12 नवंबर को सरायकेला के कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दीलबेड़ा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया था। माओवादियों के पूर्वी रीजनल ब्यूरो की ओर से 14 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को खास सतर्कता बरतने और हर हालत में अलर्ट रहने का निर्देश दिया था। इसी के मद्देनजर राज्य की सीमाओं पर पुलिस लगातार वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी।
भारत बंद:झारखंड में नक्सलियों का तांडव,रेलवे ट्रैक को उड़ाया,कई ट्रेनें रद्द
भारत बंद:झारखंड में नक्सलियों का तंडाव, रेलवे ट्रैक को उड़ाया,कई ट्रेनें रद्द <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

