सीएम हेमंत की पहल पर आंध्रप्रदेश में बंधक बने 16 मजदूरों की हुई रिहाई, सकुशल हो रही घर वापसी
सीएम हेमंत की पहल पर आंध्रप्रदेश में बंधक बने 16 मजदूरों की हुई रिहाई, सकुशल हो रही घर वापसी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर आंध्रप्रदेश के आइस आइलैंड में बंधक बनाए गए चाईबासा के 16 मजदूरों की सकुशल रिहाई हुई है।रिहाई के बाद सभी मजदूरों की घर वापसी हो रही है।इसके लिए मजदूरों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
मिली जानकारी के मुताबिक चाईबासा के मजदूरों को काम के बहाने आंध्रप्रदेश के आइस आइलैंड ले जाया गया। यहां पहुंचने पर इन मजदूरों से जबरन काम लेते हुए बंधक बना लिया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने श्रम अधीक्षक, चाईबासा और श्रम विभाग, झारखंड के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को अविलंब इन मजदूरों की घर वापसी करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने आंध्रप्रदेश के अधिकारियों से संपर्क किया।इसके बाद आंध्रप्रदेश पुलिस और वहां के श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी कर इन मजदूरों को मुक्त कराया।
मिली जानकारी के अनुसार एक ठेकेदार मजदूरों को अच्छा काम दिलाने के नाम पर आंध्रप्रदेश लेकर गया था।वहां पहुंचने पर सभी मजदूरों को इधर-उधर घुमाया गया और फिर आइस आईलैंड में मछली पालन के काम में लगा दिया गया।वहां पर 22 घंटे काम लिया जाता था।रात में भी काम कराया जाता था।काम पर न जाने पर उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की जाती थी।
पीने का साफ पानी भी नहीं मिलता था।सभी को गंदा पानी पीकर रहना पड़ता था।खाना भी ठीक से नहीं मिलता था।तंग आकर मजदूरों ने इस हालत में काम न करने और वापस झारखंड लौटने की बात ठेकेदार से कही।इस पर मजदूरों से दुर्व्यवहार करते हुए बंधक बना लिया गया। मजदूरी का पैसा नहीं मिला,वहीं भाेजन भी बंद कर दिया गया था।
राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की पहल पर मजदूरों को 15 दिनों का कुल पारिश्रमिक 48,000 रुपये का भुगतान करा दिया गया है।सभी मजदूर विजयवाड़ा स्टेशन से 2 दिसंबर की सुबह ट्रेन से झारखंड के लिए रवाना हो चुके हैं।मजदूरों ने एक वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
संबंधित ख़बरें

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

