स्कूल से घर लौट रही छात्रा को चाकू से गोदकर मारी गोली, छात्रा की मौके पर हुई मौत
स्कूल से घर लौट रही छात्रा को चाकू से गोदकर मारी गोली, छात्रा की मौके पर हुई मौत <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के गढ़वा में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां स्कूल से सहेलियों के साथ घर लौट रही नौवीं की छात्रा को एक किशोर ने सरेआम पहले चाकू से गोदा और गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।हत्या से आक्रोशित परिजनों ने काफी देर तक शव को उठाने नहीं दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपी किशोर को गिरफ्तार करने के लिए जुट गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौवीं की छात्रा शबनम खातून स्कूल से सहेलियों के साथ अपने घर लौट रही थी। रास्ते में सूनसान जगह पर आरोपी किशोर पहले से ही बैठा हुआ था। छात्रा को वहां सहेलियों के पास पहुंचते ही वो उसके पास पहुंचा और छात्रा को सहेलियों से अलग किया।आरोपी किशोर ने सहेलियों को पिस्तौल लहराते हुए धमकी दी सभी भाग जाओ नहीं तो सबको मार दूंगा।इसके बाद सभी सहेलियां शोर मचाते हुए वहां से भाग गई।उसके बाद किशोर और छात्रा की बहस होने लगी और इसी दौरान किशोर ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया और उसके बाद सीने में दो गोली मारी। छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोर पिस्टल छात्रा के शव पर ही फेककर फरार हो गया। छात्रा के हत्या की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभय कुमार घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मृतका की सहेलियों से पूछताछ की। दोनों के बीच एक साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। छात्रा के परिजनों ने लड़के के पिता से इसकी शिकायत की थी।शिकायत के बाद आरोपी सूरत काम करने चला गया था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा है।
इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने धमकी दी थी कि शादी करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। लड़की ने उसकी जानकारी अपने मां को भी दी थी। उधर परिजनों के दबाव में छात्रा लड़के से भी नहीं मिल रही थी। छात्रा की मां ने उसकी शिकायत लड़के के परिजनों से की थी। उसके बाद उसके पिता ने उसकी पिटाई कर दी।
इससे नाराज आरोपी किशोर ने घटना को अंजाम दिया।
संबंधित ख़बरें

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

