नई दिल्ली: मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों और विपक्षी दलों के लगातार आक्रामक विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की Z+ सुरक्षा को और अधिक मजबूत कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने उनके दिल्ली और आगरा स्थित आवासों के साथ-साथ चुनाव आयोग मुख्यालय (निर्वाचन सदन) की सुरक्षा व्यवस्था को भी अत्यधिक चाक-चौबंद कर दिया है।
आवासों और निर्वाचन सदन के बाहर बढ़ाई गई चौकसी हाल ही में दिल्ली और आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के आवासों के बाहर हुए प्रदर्शनों और घेराव की कोशिशों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यह सख्त कदम उठाया है। इसके तहत नई मोती बाग कॉलोनी स्थित उनके आवास के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉलोनी के बाहर अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ाई गई है और हर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है।
इसे भी पढ़ेंः फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से बढ़ीं CEC ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, 19 विपक्षी दलों का सड़क पर संग्राम
इससे पहले, भारतीय युवा कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने उनके इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन किए थे। इन प्रदर्शनों को देखते हुए अब अशोक रोड स्थित चुनाव आयोग के मुख्यालय (निर्वाचन सदन) के भीतर और बाहर भी सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है।
सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सीआरपीएफ (CRPF) के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, देश भर में चल रहे राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा इनपुट को ध्यान में रखते हुए यह अतिरिक्त सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
इसे भी पढ़ेंः 'लोकतंत्र खतरे में': मतदाता सूचियों से अवैध बेदखली और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर पूर्व SC जज ने जताई चिंता
#ज्ञानेश_कुमार #मुख्य_चुनाव_आयुक्त #सुरक्षा #SIR_विवाद #दिल्ली_न्यूज #चुनाव_आयोग #राजनीति #BreakingNews
#GyaneshKumar #ChiefElectionCommissioner #ZPlusSecurity #SIRControversy #ElectionCommission #DelhiNews #IndianPolitics #LatestNews





