ईंट-भठ्ठे पर काम करने वाले झारखंड के युवक की हत्या,हत्या के बाद खेत में दफनाया शव
ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले झारखंड के युवक की हत्या, हत्या के बाद खेत में दफनाया शव <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।जहां गुलरिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में एक युवक की हत्या कर शव को खेत में दफन कर दिया गया।मृतक झारखंड का रहने वाला था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मनोहर उरांव झारखंड के गुमला जिले का रहने वाला था।मृतक का शव गुलरिया के प्रहरी चौकी अंतर्गत टोला भगतपुरवा के पास से बरामद हुआ।मृतक उरांव गुलरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ईंट भट्ठे पर काम करता था।मृतक 7 नवंबर से लापता था और उसकी खोजबीन की जा रही थी।
इसी बीच स्थानीय लोग जब खेत में गए तो उन्हें मिट्टी खुदी हुई दिखी।लोगों ने देखा कि शव का कुछ हिस्सा बाहर निकला था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची और शव को गढ्ढे से बाहर निकलवाया।पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई तो झारखंड के गुमला जिले के मनोहर उरांव के रूप में हुई है।मृतक की उम्र 21 साल थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के भाई को शक है कि मनोहर की हत्या कुछ दिन पहले ईंट भट्ठे पर लेबर ले जाने के विवाद में हुई है।पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल जारी है।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
