ईसीएल मुगमा से भेजा गया कोयला एनटीपीसी फरक्का ने अनलोड करने से रोका,लगाये गंभीर आरोप धनबाद।देश में गंभीर बिजली संकट के बीच कोयले की गुणवत्ता को लेकर एनटीपीसी और ईसीएल के बीच विवाद शुरु हो गया है। एनटीपीसी फरक्का थर्मल पावर स्टेशन ने ईसीएल मुगमा क्षेत्र से शनिवार को भेजी गई कोयले की रैक को अनलोड करने से रोक दिया है। एनटीपीसी का कहना है कि कोयले की गुणवत्ता ठीक नही है।



सूत्रों के अनुसार फरक्का एनटीपीसी ने इसकी शिकायत कोल इंडिया से की है। इसको लेकर ईसीएल के अधिकारियों में हडकंप मचा गया है।कोयला अनलोड में देरी से रेलवे ईसीएल से डैमरेज मांग सकता है।ईसीएल मुगमा क्षेत्र की सेंट्रल पुल रेलवे साइडिंग से शनिवार को कोयला लदी रैक फरक्का थर्मल पावर स्टेशन (एनटीपीसी) मुर्शिदाबाद (बंगाल) के लिए ईसीएल प्रबंधन ने भेजी। फरक्का एनटीपीसी ने रेलवे रैक में पत्थर मिश्रित कोयला भेजने का आरोप लगा कर रैक अनलोड करने से मना कर दिया।रैक में कोयले की गुणवत्ता काफी खराब है। इससे बिजली उत्पादन में काफी मुश्किल होगी।इसलिए कोयला अनलोड करने से मना किया।एक वरिष्ठ अधिकारी को शोकॉज की चर्चा है।



ईसीएल के महाप्रबंधक विभाष चंद्र सिंह ने कहा कि फरक्का एनटीपीसी प्रबंधन ने गलत आरोप लगाया है। मुगमा क्षेत्र से अच्छी गुणवत्ता के कोयले की रैक भेजी गई है।