धनबाद।कोल इंडिया ने 12 दिनों के भीतर कोयला डिस्पैच को बढ़ाते हुए 16.10 लाख टन से 20 लाख टन कर दिया है।बुधवार को ये जानकारी कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी है।कोयला मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले पावर प्लांटों को प्रति दिन 18.20 लाख टन कोयला डिस्पैच करने का लक्ष्य कोल इंडिया को दिया था।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के दौरे पर बिलासपुर पहुंचे कोयला मंत्री ने कहा है कि 12 अक्तूबर को कोल इंडिया ने 20 लाख टन कोयले का डिस्पैच किया है। ये बड़ी उपलब्धि है।पावर प्लांटों को जरूरत के अनुसार कोयला दिया जा रहा है।कोयला संकट की स्थिति अब नहीं है।
कोल इंडिया की ओर से उसकी सभी अनुषंगी कोल कंपनियों द्वारा डिस्पैच में सुधार का दावा किया गया है। एक अक्तूबर को 13.60 लाख टन उत्पादन और 16.10 लाख टन डिस्पैच हुआ था। वहीं, 12 अक्तूबर को 17 लाख टन उत्पादन और डिस्पैच का आंकड़ा 20 लाख टन पहुंचने का दावा किया गया है।
कोयले के डिस्पैच में हर दिन सुधार तिथि (अक्तूबर) उत्पादन डिस्पैच
01 13.60 16.10
02 13.20 16.20
03 14.10 16.10
04 15.10 17.30
05 15.20 17.20
06 15.60 17.60
08 15.00 18.20
09 15.60 18.20
10 15.80 18.50
11 16.50 18.80
12 17.00 20.00
(आंकड़े लाख टन में)





