गैराज में लगी आग,बाइक जलकर हुई राख
गैराज में लगी आग,बाइक जलकर हुई राख <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही में शुक्रवार की देर रात कोनरा साधनापुरी के मनोज के मकान में आग लग गई।आग से घर के कई सामान व गैराज में रखी पांच बाइक जलकर राख हो गयी।आग की तेज लपटों से किसी तरह घर के अन्य सदस्यों को बाहर निकालकर बचाया गया।पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
पीड़ित मनोज ने बताया कि रात में खाना खाकर परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोए थे। रात करीब एक बजे के आस पास कमरे की खिड़की का शीशा टूटने की आवाज आई तो हमने देखा कि हॉल में आग की लपटें उठ रही हैं।हमने तुरंत पत्नी रेणु देवी, तीनों पुत्र सूरज, सौरभ व सागर को जगा कर उनको पिछले दरवाजे से मकान से बाहर निकाला और उनकी जान बचायी।
पीड़ित मनोज व उसके परिजनों के शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोग जमा हो गए और आग बुझाने लगे।दो मंजिल मकान पूरी तरह आग की लपटों से घिरा था।फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही लोगों ने ढाई बजे तक आग पर काबू पा लिया था।पीड़ित मनोज ने घटना के संबंध में बरही थाने में आवेदन दिया है और आवेदन में पच्चीस लाख का नुकसान बताया है।
जल गयी दो मोटर साइकिल व एक स्कूटी को अपना, जबकि अन्य दो स्कूटी ऊपर तल्ले में रह रहे किरायेदारों का बताया है. उन्होंने आशंका जतायी है कि उसके मकान में आग किसी ने जान बूझकर लगायी है. गैराज में जला हुआ कपड़ा मिला है, जिसके बारे में भुक्तभोगी ने कहा कि वह कपड़ा उनके घर का नहीं है.
बरही डीएसपी नाजिर अख़्तर, थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह व बरही सीओ अरविंद देवशीष टोप्पो ने सुबह घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. डीएसपी नजीर अख्तर ने कहा कि घटना दुःखद है. इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी. कोई दोषी पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इधर, सीओ ने मुआवजा के संबंध में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है.
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
