लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में प्रदर्शनकारी किसानों को कुचलने के मामले की जांच कर रही एसआईटी गुरुवार को केस के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और तीन अक्टूबर की क्राइम सीन को फिर से रिक्रिएट करवाया।पुलिस ने किसानों को कुचलने वाली जगह पर उनके पुतलों का इस्तेमाल किया।
पुलिस मौक़ा-ए वारदात पर आशीष और उसके दोस्त और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास के भतीजे अंकित दास,अंकित का गनर लतीफ उर्फ काले और एक कर्मचारी शेखर भारती को भी मौके पर लेकर पहुंची थी।अंकित थार के पीछे चल रही फॉर्च्यूनर में सवार था।अंकित को पुलिस ने पूछताछ के लिए आज तीन दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है।
तीन अक्टूबर को जिले के तिकुनिया में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के नाम रजिस्टर्ड महिंद्रा थार से कुचल जाने से चार किसानों की मौत हो गयी थी।आशीष मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर किसानों की हत्या करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
इस मामले में एफडीआईआर दर्ज होने के सात दिन बाद आशीष को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। कल स्थानीय अदालत ने आशीष को जमानत देने से इनकार कर दिया था।आशीष की गिरफ्तारी 12 घंटे की पुलिस पूछताछ के बाद हुई थी। पुलिस पूछताछ में आशीष ये नहीं बता पाया कि घटना के दिन दोपहर में तीन बजे के करीब कहां था।
तीन अक्टूबर को किसान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विरोध करने के लिए हाथों में काले झंडे लेकर सड़क पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और तभी पीछे से थार महिंद्रा कार ने किसानों को कुचल दिया था। जिसमें चार किसानों की मौत हो गई थी।किसानों को कुचले जाने के बाद हिंसा भड़क गयी थी।इस हिंसा में चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी।इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए अजय मिश्रा के बेटे पर आरोप लगाए गए थे।अजय मिश्रा ने कहा कि घटना में गाड़ी उनकी थी लेकिन उनका बेटा मौका -ए-वारदात मौजूद नहीं था।





