चरस,अफीम व गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चरस,अफीम व गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

प्रतापपुर।पुलिस ने छापामार अभियान चला कर प्रतापपुर-जोरी मार्ग पर गांगपुर जंगल के पास से एक वाहन से चरस, अफीम व गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार तस्कर रांची के मांडर थाना क्षेत्र के अमन कुमार व रांची के गौरव कुमार शामिल हैं। तस्करों के पास से विभिन्न बैंकों के आठ चेकबुक, आठ एटीएम कार्ड, तीन स्मार्टफोन, पांच आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो वाकी टॉकी वायरलेस सेट व 14 हजार 700 रुपये नकद बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक वाहन जेएच 01 डीएन-7938 जोरी की ओर जा रहा है,जिसमें मादक पदार्थ हैं। सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर गांगपुर जंगल के पास से वाहन को पकड़ा गया और तस्करी के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।वाहन पर कांग्रेस का झंडा लगा हुआ है।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
