छठ महापर्व को लेकर शुरू है स्पेशल गाड़ियों का परिचालन,जाने-कब और कहां से मिलेगी आपकी ट्रेन
छठ महापर्व को लेकर शुरू है स्पेशल गाड़ियों का परिचालन,जाने- कब और कहां से मिलेगी आपकी ट्रेन <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

जामताड़ा।छठ महापर्व से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है। ये स्पेशल ट्रेन है 03397/ 03398 धनबाद - सीतामढ़ी - धनबाद स्पेशल, 08009/08010 शालीमार - पटना - शालीमार स्पेशल एवं 08111 /08112 टाटा - पटना - टाटा त्योहारी स्पेशल गाड़ियां चलेंगी। इन ट्रेनों में सफर के लिए यात्रियों को आरक्षण कराना होगा।
धनबाद - सीतामढ़ी - धनबाद स्पेशल गाड़ी: 03397 धनबाद- सीतामढ़ी स्पेशल दिनांक 6 एवं 13 नवम्बर (दो ट्रिप) को धनबाद से 18:30 बजे खुलेगी। अगले दिन सुबह 06:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। इस गाड़ी का जसीडीह से खुलने का समय इसी दिन 21:22 बजे रहेगा। वहीं 03398 सीतामढ़ी- धनबाद स्पेशल 7 एवं 14 नवम्बर( दो ट्रिप ) को सीतामढ़ी से 9:30 बजे खुलेगी। इसी दिन 23:00 बजे धनबाद पहुंचेगी। इस गाड़ी का जसीडीह से खुलने का समय इसी दिन 17:44 बजे रहेगा।
शालीमार - पटना - शालीमार स्पेशल गाड़ी: 08009 शालीमार - पटना स्पेशल 05 एवं 7 नवम्बर(दो ट्रिप) को शालीमार से 17:40 बजे खुलेगी। अगले दिन 13:15 बजे पटना पहुंचेगी। इस गाड़ी का जसीडीह से खुलने का समय अगले दिन सुबह 06:39 बजे रहेगा। वहीं 08010 पटना - शालीमार स्पेशल 6 एवं 8 नवम्बर( दो ट्रिप ) को पटना से 15:15 बजे खुलेगी। अगले दिन 09:10 बजे शालीमार पहुंचेगी। इस गाड़ी का जसीडीह से खुलने का समय इसी दिन 20:56 बजे रहेगा।
टाटा - पटना - टाटा स्पेशल गाड़ी: 08111 टाटा - पटना त्योहारी स्पेशल 6 एवं 8 नवम्बर (दो ट्रिप )को टाटा से 21:45 बजे खुलेगी तथा अगले दिन 13:15 बजे पटना पहुंचेगी। जसीडीह से इस गाड़ी का खुलने का समय अगले दिन 06:39 बजे रहेगा। यह ट्रेन चित्तरंजन स्टेशन पर सुबह 04 बजकर 58 मिनट,जामताड़ा स्टेशन पर 05 बजकर 17 मिनट एवं विद्यासागर स्टेशन पर 05 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी।
वहीं 08112 पटना - टाटा स्पेशल 07 नवम्बर एवं 09 नवम्बर(दो ट्रिप) को पटना से 15:15 बजे खुलेगी तथा अगले दिन 05:00 बजे टाटा पहुंचेगी। यह ट्रेन रात 09 बजकर 47 मिनट पर विद्यासागर स्टेशन,10 बजकर 06 मिनट पर जामताड़ा स्टेशन एवं रात 10 बजकर 22 मिनट पर चित्तरंजन स्टेशन पहुंचेगी।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
