छठ में झारखंड से यूपी जाना हुआ अब आसान,इस तारीख से चलेगी रांची-लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 10 बजे होगी रवाना
छठ में झारखंड से यूपी जाना हुआ अब आसान, इस तारीख से चलेगी रांची-लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 10 बजे होगी रवाना <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।त्योहारों के दौरान ट्रेन में यात्रा करना आसान हो भीड़ से यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इस लिए रेलवे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाता हैं।दीपावली व महापर्व छठ पर्व की भीड़ को देखते हुए रांची से लखनऊ के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी। मंगलवार दो नवंबर को रांची लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रांची से रवाना होगी।
पहली बार राजधानी रांची से राजधानी लखनऊ के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी। रांची लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08611) दो नवंबर को केवल एक ट्रिप रांची से प्रस्थान करेगी।ये ट्रेन रांची से रात 8:10 बजे रवाना होगी और मुरी, रामगढ़ कैंट, बरकाकाना, डालटनगंज, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन व वाराणसी होते हुए तीन नवंबर की शाम 4:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
लखनऊ-रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08612 ) चार नवंबर को केवल एक ट्रिप लखनऊ से प्रस्थान करेगी।लखनऊ से ये ट्रेन सुबह 9:00 बजे रवाना होगी।इसके बाद वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डालटनगंज, बरकाकाना, रामगढ़ कैंट और मुरी होते हुए पांच नवंबर की सुबह 4:15 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन में एसएलआर के दो, सामान्य श्रेणी के चार, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के छह और वातानुकूलित थ्री-टियर का एक सहित कुल 13 कोच होंगे।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
