लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में छह महीने की दुधमुंही और दस साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात की खबर ने सबको हैरान कर दिया है।वारदात के बाद दुधमुंही बच्ची की हालत गंभीर है।बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार बिहार के पटना का रहने वाला है।सआदतगंज इलाके के अंबरगंज में किराये के मकान में रहता है। परिवार में छह महीने की एक बच्ची भी है। परिवार का जीवन यापन चूड़ी के कारोबार से होता है।रविवार की रात छह महीने की बच्ची की मां खाना बना रही थी।इसी बीच बच्ची के रोने की आवाज आई।बच्ची का रोना सुनकर पड़ोस में रहने वाला सनी कुमार वहां पहुंचा।बच्ची को चुप कराने के बहाने से उसने उसे गोद में उठा लिया।उसके साथ खेलने लगा और बच्ची को अपने घर लेकर चला गया।जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया।
बच्ची की रोने की आवाज सुनकर घरवाले भी पहुंचे तो मासूम को छोड़कर सनी भागने लगा। लोगों ने सनी को दौड़ाकर पकड़ लिया।लोगों ने शनी की जमकर धुनाई कर दी।इसके बाद लोगों ने सनी को पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की हालत गंभीर देखकर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दूसरी वारदात 12 नवंबर की सुबह बीबीगंज की है।दस साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।इस बीच पड़ोस में रहने वाला शमशाद बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बहला फुसला कर अपने साथ ले गया।बच्ची को अपने घर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो शमशाद बच्ची को पीटने लगा।शमशाद ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।बच्ची जब अपने घर पहुंची तो उसने घरवालों को इस बारे में बताया। बच्ची के घरवालों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना से बच्ची के परिजनों में आक्रोश है। प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक सनी और शमशाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया है।