जिनको जिन्ना से है प्रेम,उनको चले जाना चाहिए पाकिस्तान:इंद्रेश कुमार
जिनको जिन्ना से है प्रेम,उनको चले जाना चाहिए पाकिस्तान:इंद्रेश कुमार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणासी।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में आजादी में काशी की भूमिका से जुड़ी हुई चित्र प्रदर्शनी लगी है।इस प्रदर्शनी में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार शामिल हुए और पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चित्र प्रदर्शनी जन-जन को जागृत करने में भूमिका निभाएगी।इस प्रदर्शनी में दो दिनों तक चित्र बनेंगे और देश की आजादी की लड़ाई में काशी की भूमिका के बारे में लोगों को बताया जाएगा।
इंद्रेश कुमार ने यूपी की राजनीति में जिन्ना की चर्चा पर कहा जिन लोगों को जिन्ना भारत की राजनीति में महापुरुष लगते हैं उनको पाकिस्तान चले जाना चाहिए और भारत और भारतीयों पर उनको बोझ बनकर नहीं जीना चाहिए।जो ये आरोप लगा रहे हैं कि लालकृष्ण आडवाणी ने जिन्ना की मजार पर चादर क्यों चढ़ाई,उनको कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी, सिद्धु, दिग्विजय सिंह जैसे लोग राजनीति के चुटकुले हैं। ये भी खूबसूरत चुटकुला है अगर किसी को सत्य नहीं पता तो गलत नहीं बोलें।
इंद्रेश कुमार ने महंगाई के सवाल पर सरकार का बचाव करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल का दाम कम हुआ हैं। पूरे देश को दल, जाति, मजहब, प्रांत से ऊपर उठकर सोचना चाहिए और लोगों को एकसाथ होकर महंगाई से लड़ना चाहिए।बीएचयू के कार्यक्रम में अल्लामा इकबाल की फोटो के मसल पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय की अंतरात्मा में मालवीय हैं।उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है. ‘सारे जहां से अच्छा’ गाने वाले इकलाब भटककर पाकिस्तान चले गए थे तब उन्हें इस गाने का मर्म समझ नहीं आया।काशी हिंदू विश्वविद्यालय की सारी तसवीरों में महामना मालवीय ही रहेंगे।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
