चक्रधरपुर।पोड़ाहाट के जंगल में पीएएफआई उग्रवादियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने कई हथियार और आपत्तिजनक सामानों को बरामद किया हैं।सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। ये मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम जिले के गूदड़ी थाना क्षेत्र के बांदू पंचायत के टेमना गांव में हुई है।



प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार भोर में पीएलएफआई के उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है।उग्रवादी सुप्रीमों दिनेश गोप, संतोष कंडोलना दस्ते के साथ खुंटी जिले में तैनात सीआरपीएफ 94 और कोबरा बटालियन के साथ मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मुख्‍यालय को भी अलर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हथियार और कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है।