रांची।बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।जेसीईसीई- 2021 प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की विस्तृत जानकारी पर्षद की वेबसाइट- http://jceeb.jharkhand.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
पर्षद ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में संचालित बीएससी (प्रतिष्ठा) कृषि, बीएससी (प्रतिष्ठा)उद्यान, बीटेक(कृषि अभियांत्रिकी), बीएससी (प्रतिष्ठा) वानिकी, बीवीएससी एंड एएच, बीटेक दुग्ध प्रोद्यौगिकी व बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस (बीएफएससी) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है। सभी पाठ्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर), नई दिल्ली से मान्यताप्राप्त व राज्य सरकार से स्वीकृत है। सभी पाठ्यक्रम आवासीय शिक्षा पर आधारित है। **राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2021, में झारखंड के स्थानीय व स्थायी निवासी ऑनलाइन आवेदन दिनांक 23 अक्तूबर शाम 5 बजे तक कर सकते है। बोर्ड की वेबसाइट- http://jceceb.jharkhand.gov.in पर मौजूद लिंक J.C.E.C.E./2021, पर उपलब्ध निर्धारित आवेदन प्रपत्र को भरकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बीएससी (प्रतिष्ठा) कृषि, बीएससी (प्रतिष्ठा) उद्यान, बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी), बीएससी (प्रतिष्ठा) वानिकी, बीटेक(दुग्ध प्रोद्योगिकी) व बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस (बीएफएससी) की संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2021 में शामिल होने के लिए एक जुलाई, 2021 को न्यूनतम उम्र सीमा 17 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 22 वर्ष है। बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम के लिए उम्र सीमा की गणना 31 दिसंबर, 2021 के आधार पर न्यूनतम उम्र सीमा 17 वर्ष व अधिकतम उम्र सीमा 25 वर्ष है। अनूसूचित जनजाति व अनूसूचित जाति/अन्य पिछड़ी जाति के अभ्यर्थी को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्षों की छूट होगी।
बोर्ड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा सबंधी विशेष जानकारी के लिए बोर्ड के हेल्प लाइन नंबर 9264473893 जारी किया गया है। संबंधित नंबर पर किसी भी कार्य दिवस/समय पर जानकारी प्राप्त कर सकते है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा -2021 का आयोजन नवंबर माह में बोर्ड की ओर से कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड लिया जाएगा।





