रांची।झारखंड के कई क्षेत्रों में मंगलवार को फिर से मौसम अपना मिजाज बदलेगा और दो दिनों तक कही-कही अच्छी बारिश होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना हैं।
मौसम विभाग की अगर मानी जाए तो ऐसा बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के निम्न दबाव के क्षेत्र में और फिर डीप डिप्रेशन में बदलने की वजह से होगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के चलते मंगलवार से सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां रांची, खूंटी, बोकारो, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में कुछ जगह पर भारी बारिश हो सकती है।
सोमवार की शाम में संभावित इलाके में कई जगह बारिश भी हुई। 30 सितंबर को भी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में भारी बारिश हो सकती है।





